25 मई तक बढ़ा बिहार में लॉकडाउन
संवाददाता/in24 न्यूज़।
देश कोरोना महामारी के बढ़ते संकट को झेल रहा है। बिहार में इसका खतरा लगातार बढ़ता देख 15 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को ही अपने संदेश में इसका संकेत दे दिया था। दरअसल बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना वायरस के प्रसार पर काफी हद तक लगाम लगी है। करीब तीन हफ्ते के बाद राज्य में कोरोना के एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे गई है। इसी के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी एक लाख से कम हो गई है। रिकवरी रेट में सुधार हुआ है, वहीं संक्रमण की दर भी घटी है। वहीं बिहार सरकार ने लॉकडाउन के प्रभाव और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत को लेकर सभी जिलों से फीडबैक मांगा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज सभी जिलों से इस बारे में सरकार को सूचना मिल जाएगी। इसके बाद 14 या 15 मई तक लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ेगा या एक हफ्ते के लिए इस पर अभी चर्चा चल रही है। वैसे ज्यादा उम्मीद फिलहाल इसे एक हफ्ते के लिए ही बढ़ाए जाने की है। बता दें कि कोरोना की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर एक जून तक कर दी है।