Breaking News

जंगली सुअर ने किया दर्जन भर लोगों को घायल

14 Apr, 2021 1017

संवाददाता/in24 न्यूज़.

बिहार में गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में बुधवार की सुबह जंगली सुअर के हमले से करीब एक दर्जन ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी ग्रामीणों को इलाज के लिए मांझागढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के अमरेन्द्र कुमार पड़ित, आकाश कुमार, गुड्डू कुमार, नंद कुमार प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, मोदीना खातून, सुनील प्रसाद और शंकर लाल साह समेत अन्य लोग बुधवार की सुबह अपने-अपने काम मे लगे थे। इस दौरान जंगली सुअर भटक कर गांव में आ गया और एक-एक कर सभी लोगों और हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गांव के लोग, बच्चे और महिलाएं अपने-अपने घरों में भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि सुअर को मारने के लिए जो लोग आपने के हाथ मे लाठी डंडे लिए थे सुअर उनपर हमला कर रहा था। फिलहाल लोगों ने राहत की सांस ली है।  

अन्य खबरे