Breaking News

मकान गिरने से एक परिवार के पांच लोगों की गई जान

22 Oct, 2021 686

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जौनपुर शहर कोतवाली के बाड़ी मस्जिद के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में करीब साढ़े 11 बजे दो मंजिला कच्चा मकान ढह गया और इसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। शहर कोतवाली इलाके के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार देर रात कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस दौरान आधा दर्जन लोग मलबे में दब गए। रात करीब एक बजे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों के घायल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है। हालांकि, इसके बाद भी मलबे में तलाश की जा रही है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। देर रात लगभग 11 बजे परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे तो वहीं कुछ लोग बैठकर बातें कर रहे थे कि इसी दौरान पूरा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें चांदनी (18), शन्नो (55), गयासुद्दीन (17), मोहम्मद असाउददीन ( 19), हेरा (10) और स्नेहा (12), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) और पड़ोस के अजीमुल्लाह (68) दब गए। स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन ने दबे लोगों को निकाल कर घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजीदा पुत्री जमालुद्दीन, अजीमुल्ला पुत्र कतवारू, मोहम्मद कैफ पुत्र जमालुद्दीन, मोहम्मद सेफ पुत्र जमालुद्दीन और मिस्बाह पुत्री जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे। हादसा की जानकारी होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सीएमएस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 10 लोग घायल हुए थे। जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों की हालत गंभीर है। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे