Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सभापति की मिमिक्री पर वीडियो बनाने वाले राहुल गांधी को बीजेपी ने घेरा

20 Dec, 2023 1129

संवाददाता/in24 न्यूज़.

सदन की सीढ़ियों के पास ही बैठकर सदन में निलंबित सांसदों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस बीच, टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। उन्होंने राज्यसभा चेयरमैन के तौर पर सदन के संचालन के उनके तरीके का मजाक उड़ाया। इस दौरान राहुल गांधी भी सामने ही खड़े थे। वह हंसते दिखाई दिए और वीडियो भी बनाया। अब इस मामले पर खुद जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई है। उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा में भी इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने अभी एक टीवी चैनल पर देखा, जब एक सांसद चेयरमैन का मजाक बना रहे थे और आपके एक बड़े नेता उसका वीडियो बना रहे थे। जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें सदबुद्धि मिले। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि चेयरमैन का पद अलग होता है। पक्ष या विपक्ष के तौर पर राजनीतिक दल एक-दूसरे से भिड़ सकते हैं, लेकिन इससे चेयरमैन को दूर रखना चाहिए। चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वीडियो राहुल गांधी ही बना रहे थे। इससे साफ है कि वह राहुल गांधी से ही खफा थे। बता दें कि कल्याण बनर्जी जब उपराष्ट्रपति की नकल उतार रहे थे, तो उस वक्त राहुल गांधी अपने मोबाइल से उनकी वीडियो बना रहे थे। राहुल गांधी के इस रवैये को लेकर अब भाजपा नेता कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जाट और किसान परिवार से आने वाले माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का जिस तरह राहुल गांधी के निर्देशन में अपमान किया जा रहा है, वह असहनीय है। भारत इसका बदला जरूर लेगा और जिस तरह से वे आज कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, कल वे कैमरों से अपना चेहरा छिपाएंगे। कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी घटना की निंदा करते हुए कल्याण बनर्जी को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सदन और अध्यक्ष के अधिकार की परवाह किए बिना सदस्य (सांसद) को निलंबित किया जाना चाहिए।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी विपक्षी नेताओं की इस हरकत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि घमंडिया गठबंधन के सांसदों के इस रील वीडियो ने उनके ओछापन का रियल चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया। संसद, संसदीय प्रक्रिया, संसदीय प्रणाली का सरेआम उड़ाया जा रहा यह मजाक देश देख रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि विपक्ष की हालत ‘चोर मचाए शोर’ वाली है। आज देश के समक्ष दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है कि क्यों कुछ सदस्य निलंबित हैं। ऐसी घटिया हरकत करते हुए इनको जरा भी शर्म नहीं आई, बल्कि मोहब्बत के कथित स्वघोषित ठेकेदार इस ओछापन की रील बनाने में भी मशगूल हैं। बता दें कि निलंबन के बाद विपक्ष अशिष्टता का परिचय देने लगा है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.