Breaking News

गणतंत्र दिवस अब 23 जनवरी से, इसमें शामिल होगी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

15 Jan, 2022 850

संवाददाता/in24 न्यूज़.
गणतंत्र दिवस का समय अब थोड़ा पहले से शुरू किया जाएगा। सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शामिल करने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह अब 24 जनवरी के बजाए हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा। बता दें कि पहले गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 जनवरी से होती थी पर अब मोदी सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस का समारोह अब हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल करने के लिए ये बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि मोदी सरकार ने इससे पहले सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि मोदी सरकार आने के बाद हर साल कई और दिन भी मनाए जाने लगे हैं। तारीख़ इस प्रकार है -14 अगस्त - विभाजन भयावह स्मृति दिवस।31 अक्टूबर- एकता दिवस-राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती)। 15 नवंबर - जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन)। 26 नवंबर - संविधान दिवस। 26 दिसंबर- वीर बाल दिवस (4 साहिबजादों को श्रद्धांजलि)। बता दें कि मोदी सरकार ने देश में कई अहम फैसले लिए हैं जिससे बदलाव स्पष्ट रूप से नज़र आता है।

अन्य खबरे