Breaking News

गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर छह फरवरी को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

30 Jan, 2023 645

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बीबीसी (BBC) डॉक्यूमेंट्री India: The Modi Question के बैन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले की 6 फरवरी को सुनवाई होने जा रही है। दिल्ली के एडवोकेट ने सरकार की तरफ से डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर लगाई गई रोक के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने सरकार के कदम को मनमाना और असंवैधानिक बताया था। इसके अलावा वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की याचिका पर भी सोमवार को सुनवाई होगी। दिल्ली के एक वकील ने मनमाना और असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। याचिकाकर्ता ने सरकार के 21 जनवरी के आदेश को रद्द करने की भी मांग उठाई है।मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई की अपील की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया है और मामले को छह फरवरी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। बता दें कि बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब भी घमासान मचा हुआ है।

अन्य खबरे