ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ पीएम मोदी का लिखा गीत ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगीत की दुनिया में भी छा गए हैं। ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ को इस साल के ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेशन में शामिल किया गया है, यह वही गीत है, जिसे पीएम मोदी ने दुनिया को मोटे अनाज के फायदे बताने के लिए गायिका फालू के साथ लिखा था। यह गाना फालू यानी फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह ने ही गाया है। खास बात ये है कि इस गीत में पीएम मोदी भी नजर आए हैं। पीएम मोदी के सुझाव पर वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के तौर पर मनाया जा रहा है। पीएम मोदी लगातार देश के मोटे अनाजों को भोजन का मुख्य अंग बनाने पर जोर देते रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने दुनिया को मोटे अनाज के फायदों से परिचित कराने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह के साथ एक गीत लिखा था। एबंडेंस इन मिलेट्स गीत को ग्रैमी अवार्ड के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में नामांकित किया गया है। बता दें कि इस गीत से पता चलता है कि पीएम मोदी एक सफ़ल राजनीतिज्ञ के अलावा एक कुशल गीतकार भी हैं।