Breaking News

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने यूपी के मजदूर की हत्या की

31 Oct, 2023 611

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को यूपी के रहने वाले एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नौपोरा इलाके की है। मजदूर की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मुकेश को सोमवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर आतंकियों ने गोली मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह टारगेट किलिंग का मामला है, जिसके तहत आतंकवादियों ने दूसरे राज्य के रहने वाले शख्स को निशाना बनाया है। कुछ महीने पहले भी ऐसी लगातार कई घटनाएं हुई थीं, जिसमें स्थानीय हिंदुओं और बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन की सख्ती के बाद घटनाएं कुछ कम हो गई थीं, लेकिन एक बार फिर से आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग का दुस्साहस किया है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी गई है। पुलिस और सेना के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। यह घटना जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी मसरूर अहमद वानी पर क्रिकेट मैदान पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद हुई है। एक आतंकी ने उन्हें बेहद करीब से तीन गोलियां मारी थीं। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

अन्य खबरे