Breaking News

सदाबहार अभिनेत्री मुमताज ने किया अपनी मौत का खंडन

23 May, 2020 951

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अभिनेत्री मुमताज़ के बारे में पिछले कई दिनों से उनकी मौत की अफवाह सामने आ रही थी. मगर इस अफवाह का खंडन खुद मुमताज ने किया है. बता दें कि बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस मुमताज ने हाल ही में अपनी मौत को लेकर चारों ओर फैली अफवाहों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि वह अभी भली-चंगी हैं। मुमताज ने कहा कि दोस्तों, मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं। मैं जिंदा हूं। लोग जितना कह रहे हैं, मैं उतनी बूढ़ी नहीं हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं अभी भी अच्छी-खासी दिखती हूं। वहीं मुमताज की बेटी तान्या माधवनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया। झूठी खबरें न फैलाने का आग्रह करते हुए तान्या ने लिखा कि मेरी मां की तरफ से उनके प्रशंसकों के लिए संदेश! उनके निधन की एक और खबर इस वक्त चर्चा में है, वह स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी को अच्छे से जी रही हैं। उनकी जिन तस्वीरों को इंटरनेट पर फैलाकर उन्हें बूढ़ी बताया जा रहा है, वह कई साल पहले की है, जब वह कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी स्वस्थ हैं, खुश हैं और खूबसूरत भी हैं। उन्हें अब इन सबसे राहत दें। वह 73 साल की हैं।  मुमताज फिलहाल लंदन में अपने परिवार संग समय बिता रही हैं।

अन्य खबरे