लश्कर के चार आतंकी गिरफ्तार
30 Jan, 2023
723
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा (avantipora) में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि पकड़े गए आतंकवादियों के तार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े हैं। यह आतंकवादी अवंतीपोरा के हाफू नागिनपोरा जंगलों में अपने छिपने का ठिकाना बनाए थे जिसका सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भंडाफोड़ कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर अवंतीपोरा के हाफू नागिनपोरा के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया जिसमें लश्कर से जुड़े चार आतंकवादी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।