Breaking News

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

05 Oct, 2020 628

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी समस्या बरकरार है. पंपोर बाईपास पर सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पंपोर में एक गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम पांच कर्मी घायल हो गए थे. खबरों के मुताबिक दो जवानों के शहीद होने की खबर है. घायल जवानों को  को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. हमले के बाद राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में हमलावरों को पकड़ने के लिए सेना के 50 आरआर और पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है. यह घटना दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर पंपोर के कंडीझाल पुल के पास हुई, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ की 110 बटालियन के जवान सड़क-खोलने की ड्यूटी कर रहे थे. फिलहाल इस इलाके में लगातार जवान गश्त कर रहे हैं.

अन्य खबरे