Breaking News

आईपीएल के सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराया

21 Sep, 2020 772

संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूएई में हो रहे आईपीएल 2020 में दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और मैच का नतीजा सुपर ओवर से आया. सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाने में सफल हुई. दिल्ली से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब भी तीन गेंद रहते ही 157 रन बनाने में सफल हुई, लेकिन इसके बाद मामला काफी रोमांचक हो गया और पंजाब तीन गेंदों में एक रन बनाने में सफल नहीं हो पाई और मैच का नतीजा सुपर ओवर से आया. जिस तरह का रोमांचक मैच खेला गया उसमें साफ लग रहा था कि जीत पंजाब की होगी मगर सुपर ओवर ने मैच की तस्वीर ही बदल दी और विजेता टीम बनी दिल्ली।

अन्य खबरे