Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

जम्मू-कश्मीर में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़

19 Jun, 2021 810

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के बीच  जम्मू-कश्मीर में  सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बारामूला जिले में नार्को टेरर माड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें आतंकियों के 12 मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से हेरोइन के 11 पैकेट, चार पिस्टल, कई मैग्जीन, बीस कारतूस और एक लाख रुपये की चेक बरामद हुुई है। हेरोइन की कीमत 21.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों के नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें आतंकियों के 12 मददगारों के पास से हेरोइन के 11 पैकेट के साथ ही हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने एक ट्रक, एक कार और एक स्कूटी को सीज किया है। गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से कई अहम राज व आतंकी साजिशों का पर्दाफाश होगा और कई अनेक बड़े खुलासे भी सामने आएंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.