Breaking News

टीवी चैनलों पर उकसाने वाली हेडलाइन चलाने पर होगी कार्रवाई

23 Apr, 2022 659

संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीवी चैनलों पर खबरों के प्रसारण के मुद्दे पर सरकार गंभीर है। रूस-यूक्रेन कवरेज, जहांगीरपुरी विवाद और लाउडस्पीकर के डिबेट शो को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को एक एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि टी.वी. चैनल असामाजिक, असंसदीय और उकसाने वाली हेडलाइन से बचें। इसके साथ ही केंद्र ने कहा कि सभी न्यूज चैनल केबल टेलीविजन नेटवर्क (रेग्युलेशन एक्ट) 1995 के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। एडवाइजरी के साथ यहां सरकार ने ये भी साफ कहा कि आदेश का पालन न करने पर चैनल को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। एडवाइजरी में बताया गया है कि टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 धारा 20 केंद्र को सशक्त बनाती है कि वो टीवी चैनलों के खिलाफ उचित कदम उठा सकती है। एडवाइजरी में साफ जिक्र किया गया है कि अगर कोई कार्यक्रम तय निर्देशों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  बता दें कि कई बार टीवी न्यूज़ पर ख़बरों की वजह से समाज पर प्रतिकूल असर पड़ते देखा जाता है।

अन्य खबरे