Breaking News

तनाव भगाने को केंद्र के कर्मचारी करेंगे ऑफिस में योग

14 Jun, 2023 722

संवाददाता/in24 न्यूज़.
योग (Yoga) को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने की योजना सरकार द्वारा तैयार की गई है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे तनाव मुक्त और तरोताजा होने के लिए काम के दौरान कम समय का योग विराम (Y-brake) लें। सरकार ने ये फैसला इसलिए किया है, ताकि सरकारी कर्मचारी बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें। वाई-ब्रेक का अर्थ दफ्तर में अपनी कुर्सी पर ही योग करने से है। कार्मिक मंत्रालय (Ministry of Personnel) ने एक आदेश में केंद्र के सभी मंत्रालयों/विभागों से कार्यस्थल पर लोगों के लिए इस नए योग दिशा निर्देश को लागू करने और योग को बढ़ावा देने को कहा है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कार्यस्थल पर वाई-ब्रेक आयुष मंत्रालय द्वारा कर्मियों को तनाव मुक्त और तरोताजा करने के मकसद से शुरू किया जा रहा है, ताकि वे बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय उन अधिकारियों के लिए नई सुविधाएं लाए हैं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बाहर जाकर योगाभ्यास नहीं कर सकते। आदेश में कहा गया कि अधिकारी अब अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे छोटी अवधि के योगाभ्यास कर सकते हैं, जिसका नाम है वाई-ब्रेक एट वर्कप्लेस योग है। बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। 

अन्य खबरे