Breaking News

देश की पहली रैपिड ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को पूरी तरह तैयार

21 Feb, 2023 1177

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। खबर है कि बहुत जल्द ही रेलवे अब रैपिड रेल (rapid rail) की शुरुआत करने जा रहा है। ख़ास बात यह है कि रैपिड रेल बाकी रेलगाड़ियों से तेज होगी। देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल रन के बाद पटरियों पर दौड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस रैपिड रेल में मेरठ से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में किया जा सकता है। इसके पहले सेक्शन की शुरुआत अब किसी भी दिन हो सकती है। पहला सेक्शन गाजियाबाद के दुहाई से साहिबाबाद तक है जो 17 किलोमीटर है. इस बीच पांच स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में रैपिड रेल यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम चरण में 13 रैपिड ट्रेनों के ही संचालन करने का प्लान हैं। बता दें कि रेलवे यात्रियों को इस रैपिड ट्रेन से समय की बचत होगी।

अन्य खबरे