देश में फिर कोरोना के मामले 38 हज़ार के पार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
त्यौहारों के बीच भी कोरोना का संकट बरकरार है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 617 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मामलों की संख्या बढ़कर 89 लाख 12 हजार 908 हो गई हैं। वहीं, एक दिन में 474 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 30 हजार 993 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में चार लाख 46 हजार 805 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, अबतक 83 लाख 35 हजार 110 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। कल 44 हजार 739 लोग ठीक होकर अपने घर गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि कल यानि 17 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 74 लाख 80 हजार 186 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 9 लाख 37 हजार 276 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। कुल मिलाकर देश में अब तक 12.74 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है और संक्रमण दर भी घट कर 7.01 प्रतिशत हो गई है। नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बता दें कि पिछले दस दिनों से देश में कोरोना के रोजाना 50 हजार से कम मामले आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना से बचना अभी वक़्त की ज़रूरत है.