Breaking News

धर्म के नाम पर महिलाओं को बांटने की कोशिश : पीएम मोदी

28 Sep, 2023 718

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिला आरक्षण पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार गुजरात के वडोदरा पहुंचे और यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन से जुड़े कार्यक्रम में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने महिला आरक्षण बिल को तीन दशकों तक रोके रखा। पीएम मोदी ने कहा कि आरक्षण बिल पास होने के बाद विपक्ष महिलाओं को जाति, धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले पीएम ने आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिला के बोदेली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने आरक्षण की राजनीति की, लेकिन जब तक मैं सीएम नहीं बना, गुजरात के आदिवासी इलाकों में कोई विज्ञान विद्यालय नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरे नाम पर कोई घर नहीं है, लेकिन मैंने देश की अनेक बेटियों के नाम पर घर देने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि तीन दशकों से अधर में पड़ी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारी सरकार ने लाई है। बता दें कि लोकसभा और राज्य सभा में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है।

अन्य खबरे