नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज एक मुठभेड़ के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा (sukma) जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों (Naxalites and security forces) के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए, जिनमें एएलआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना (Jagargunda Police Station) क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग होने की खबर है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के 3 अधिकारी शहीद हो गए हैं। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। डीआरजी की पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान जगरगुंडा और कुन्देड़ के मध्य पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है।