Breaking News

नाव पलटने से केरल में 22 की मौत

08 May, 2023 686

संवाददाता/in24 न्यूज़।
रविवार को केरल (Kerala) में मलप्पुरम (Malappuram) के ओट्टुपुरम-थूवल थेरुम तट (Ottupuram-Thuval Therum Beach) पर तनूर के पास कुरापुझा नदी के मुहाने पर एक पर्यटक नौका के पलट जाने से सात बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अब तक मछुआरों और स्थानीय निवासियों द्वारा छह लोगों को बचाया गया है। जिला पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उनमें से अब तक 12 की पहचान की जा चुकी है। शवों को तनूर और परपंगड़ी के निजी अस्पतालों में रखा गया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज मलप्पुरम जाएंगे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को कोट्टाकल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शाम लगभग सात बजे घटित हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग 30 व्यक्तियों को ले जा रही एक पर्यटक नाव समुद्र तट से लगभग आधा किलोमीटर दूर कथित रूप से अधिक भार के कारण पलट गई। मछुआरे, दमकल कर्मी और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल से करीब आठ लोगों को बचाया। पुलिस ने कहा कि उन्हें तनूर, तिरूर और परपंगड़ी (Parapangdi) के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शव तनूर और तिरुरंगडी अस्पताल में रखे गए हैं। इस हादसे के बाद हाहाकार मचा हुआ है।

अन्य खबरे