Breaking News

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय द्वारा एसओपी बनाई जाएगी

16 Apr, 2023 627

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की शनिवार रात प्रयागराज में पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए तीन लोगों द्वारा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद अब गृह मंत्रालय (home Ministry) ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय के फैसले के मुताबिक, पत्रकारों के लिए एसओपी (SOP) बनाए जाएंगे। पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीन हमलावर फर्जी पत्रकार बनकर आए थे। बता दें कि कल ही अतीक के बेटे असद को सुपुर्दे ख़ाक किया गया था।

अन्य खबरे