पहली बार महिला को एयरफोर्स में कॉम्बैट यूनिट की कमान
08 Mar, 2023
785
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिला दिवस पर एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी (Shalija Dhami) को वेस्टर्न सेक्टर के फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान संभालने के लिए चुना है। वायुसेना इतिहास में यह पहली बार है, जब एक महिला अधिकारी को फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में, सेना ने मेडिकल स्ट्रीम के बाहर पहली बार महिला अधिकारियों को कमान सौंपने की शुरुआत की, इनमें से लगभग 50 के करीब अग्रिम सहित परिचालन क्षेत्रों में यूनिट्स की अगुवाई करेंगी। यह नार्दर्न और ईस्टर्न, दोनों कमान में होगा। शैलजा धामी 2003 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थीं। वाकई एक महिला के तौर पर शैलजा धामी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।