Breaking News

पहले ही जन्मदिन पर 12वीं मंजिल से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत

24 Aug, 2021 769

संवाददाता/in24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां की एक सोसायटी में मासूम की खेलते समय 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को ही उसका पहला जन्मदिन था। मासूम की मौत के बाद उसके जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में गम का माहौल है। प्रापर्टी डीलर सतेंद्र कसाना एक सोसायटी की 12वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनके बेटे रिवान कसाना का पहला जन्मदिन था, जिसे लेकर सभी लोग तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान फ्लैट का दरवाजा खुला देख रिवान बाहर आ गया और सीढ़ियों पर लगी ग्रिल के बीच बनी जगह में फंस गया। इसके कुछ देर बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सोसायटी पहुंची और लोगों का बयान दर्ज किया। लोगों के मुताबिक, रिवान परिवार का सहारा था। उसकी मौत से माता-पिता और परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। परिजन शव को लेकर गाजियाबाद चले गए।

अन्य खबरे