Breaking News

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख़ घोषित

08 Jan, 2022 676

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
आज चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। 2017 में आयोग ने चार जनवरी को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था लेकिन इस बार चार दिन की देरी से यानी आठ जनवरी को वोटिंग की नई तारीख घोषित की है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विज्ञान भवन ने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के सामने तीन चुनौतियां हैं- बिना किसी बाधा के चुनाव, लोगों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना और कोरोना के बीच लोगों को बचाव करते हुए चुनाव कराना। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव, विशेषज्ञों और सरकार के साथ कई बैठकें की गई हैं। चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। यूपी, गोवा समेत अन्य राज्यों में इसे बढ़ाना है। पांच राज्यों में कुल 18.34 करोड़ वोटर हैं। सुशील चंद्रा ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के विजिट का निर्देश सभी सीईओ को तैयारी के लिए दिया गया। साथ ही कोरोना सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि दो लाख 15 हजार 368 से अधिक बूथ होंगे। पोलिंग स्टेशन बढ़ाकर हरेक स्टेशन पर मतदाता कि संख्या को मैनेज किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन की संख्या में 16 फीसदी का इजाफा किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्ता है। सभी पोलिंग बूथ पर व्यवस्ता की गई है। पोलिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई है। 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही रैली की जा सकेंगी। इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था राजनीतिक पार्टियां करेंगी। चुनाव आयोग के मुताबिक डोर-टु-डोर कैंपेन में अधिकतम पांच लोग ही शामिल हो सकेंगे। हमने हेल्थ ऑफिसर भी नियुक्त किए हैं। सभी राज्यों में एक घंटे का मतदान टाइम बढ़ाया गया है। सभी दलों के उम्मीदवार, वोटर की पहला कर्तव्य होना चाहिए कि वो जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हो सके तो उम्मीदवार डिजिटल तरीके से चुनाव प्रचार करें ताकि कोविड नियमों का भी पालन हो चुके हैं। कोई भी रोड शो, बाइक रैली, पदयात्रा या किसी भी तरह के जुलूस 15 जनवरी तक नहीं होंगे। इसके लिए आगे भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसके बाद भी हालात की निगरानी की जाएगी। किसी भी तरह के रोड शो, नुक्कड़ सभा की अनुमति नहीं होगी और ना ही कोई विजय रैली या जुलूस निकाला जाएगा। पंजाब में एक चरण में सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों को सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी गई है। सभी राज्यों के चुनाव एकसाथ सात चरणों में आयोजित किया जाएगा। यूपी में 10 फरवरी को पहले फेज का चुनाव, नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 14 जनवरी, 21 जनवरी को लास्ट डेट नामांकन का। दूसरे चरण में यूपी में दूसरे चरण, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा में चुनाव होंगे। 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगें। 14 फरवरी को मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने यह भी साफ़ किया है कि उम्मीदवारों को अपनी क्रिमिनल लिस्ट भी जारी करनी होगी।

अन्य खबरे