Breaking News

पाकिस्तानी आतंकवादी दिल्ली में गिरफ्तार

12 Oct, 2021 748

संवाददाता/in24 न्यूज़।
देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पहचान पत्र बनाकर यहां रह रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को एके-47 और हथगोले के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाम बदलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यहां का पहचान पत्र हासिल किया था। वह भारतीय नागरिक की तरह रह रहा था। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को ‘यूनीवार्ता को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी का नाम मोहम्मद अशरफ उर्फ अली है। वह मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का निवासी है। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अली अहमद नूर के नाम से यहां का पहचान पत्र हासिल किया था और दिल्ली के शास्त्री नगर कॉलोनी में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने खुफिया सूचना के आधार पर उसे यमुना पार के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कुशवाहा ने बताया कि अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पास से हथियार बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर हथगोले और एके-47 जैसे घातक हथियार तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। शुरुआती पूछताछ में अशरफ ने बताया कि वह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। वह त्योहारों के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यहां आया था। कुशवाहा ने बताया कि अशरफ के खिलाफ यूएपीए, आर्म्स एक्ट समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पाकिस्तान ने हमेशा गुसपैठ के ज़रिये आतंकियों को बढ़ावा देने का काम किया है।  

अन्य खबरे