Breaking News

पाकिस्तानी नंबर से आई धमकी फिर होगा 26/11 जैसा हमला

20 Aug, 2022 549

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान ने एकबार फिर भारत को धमकी दी है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। धमकी देने वाले ने ट्रैफ़िक कंट्रोल के वॉट्सएप नंबर पर मैसेज में लिखा कि मुंबई में फिर 26/11 जैसा हमला किए जाने की संभावना है। यह धमकी भरा मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है। मैसेज करने वाले ने लिखा है कि लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। इस मैसेज में बताया गया है कि छह लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि 2008 में मुंबई पर 26 /11 का हमला हुआ था।

अन्य खबरे