Breaking News

पीएफआई के दो कार्यालय को एनआईए ने किया सील

25 Mar, 2023 807

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान (Rajasthan) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो कार्यालयों को सील कर दिया है और इसके दस बैंक खातों पर भी रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने कहा कि एनआईए राजस्थान में पीएफआई नेताओं और कैडरों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश की जांच कर रही है, यह देश में विभिन्न समुदायों के बीच कट्टरपंथी करण के जरिए खाई पैदा करने की कोशिश में शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी देता रहा है। वह 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाते रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को बड़ा सबक मिला है।

अन्य खबरे