Breaking News

पीएम मोदी आज करेंगे देश की जनता को संबोधित

20 Oct, 2020 656

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे देश की जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा किआज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा. आप जरूर जुड़ें. पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद देश को छह बार संबोधित किया है. इसके साथ ही कोरोना वायरस की महामारी के बाद यह उनका राष्ट्र के नाम सातवां संबोधन होगा. माना जा रहा है कि पीएम मोदी देश में आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों और साफ-सफाई पर बात कर सकते हैं. बता दें कि पीएम मोदी के आज के सम्बोधन को लेकर लोगों ने उसकी प्रतीक्षा शुरू कर दी है. 

अन्य खबरे