Breaking News

पीएम मोदी के इसी सवाल से अक्सर अंग्रेज हो जाते हैं परेशान

10 Jul, 2023 1354

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सीनियर एडवोकेट हरिश साल्वे ने एक बड़ा खुलासा किया है. वरिष्ठ अधिवक्ता वकील हरीश साल्वे ने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधी हर मीटिंग में पीएम मोदी ने भारत के भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया, जिसको लेकर पीएम मोदी हमेशा से चिंतित रहते हैं. हरीश साल्वे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पीएम मोदी भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधी हर बैठक में भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाते रहते हैं. हरीश साल्वे के मुताबिक अंग्रेजों को हमेशा ही यह शिकायत रहती है कि जैसे ही हमारी मीटिंग शुरू होती है, वैसे ही पीएम मोदी सबसे पहला सवाल यही पूछते हैं कि विजय माल्या और नीरव मोदी कहां हैं? पीएम मोदी ने यूके सरकार से सख्ती से कहा है कि आप एक ही समय में व्यापार भागीदार और भगोड़ों का घर नहीं बन सकते. हरीश साल्वे ने दावा किया है कि उनके प्रत्यर्पण के लंबित मुद्दे पर ब्रिटेन सरकार को भारतीय पक्ष के सामने भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है.

अन्य खबरे