पीएम मोदी के हाथों हुआ पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर का उद्घाटन
30 Sep, 2021
760
संवाददाता/in24 न्यूज़।
देश में लगातार जिस गति से विकास का कार्य जारी है उसी कड़ी में अब एक नया आयाम शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), जयपुर का उद्घाटन किया। राजस्थान सरकार के साथ, भारत सरकार ने सिपेट : पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर की स्थापना की है। यह आत्मनिर्भर है और पेट्रोरसायन तथा संबद्ध उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। यह युवाओं को कुशल तकनीकी पेशेवर बनने के लिए शिक्षा प्रदान करेगा। बता दें कि भारत में युवाओं को लेकर सरकार की गंभीरता देखने को मिलती रहती है।