Breaking News

पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का औचक दौरा

31 Mar, 2023 1016

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कल शाम अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नए संसद भवन (new parliament building) का दौरा किया। बताया जा रहा है कि भारतीय संसद के इस नए भवन में पीएम मोदी ने एक घंटे से भी अधिक का समय बिताया और इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक, अपने इस औचक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों (लोक सभा और राज्य सभा) में लगाई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। बता दें कि, संसद की इस नई इमारत के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्य मे लगे श्रमिकों से भी बातचीत की। बता दें कि नया संसद भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

अन्य खबरे