Breaking News

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन पर की आठ मुख्यमात्रियों से बात

24 Nov, 2020 604

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा को लेकर गंभीर रहे हैं. पीएम मोदी ने मंगलवार को देश के आठ सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना वैक्सीन पर देश के प्लान की भी बात कही। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि दुनिया की हर वैक्सीन पर सरकार की नजर है, लेकिन अभी भी हमें सतर्कता बरतने पर ध्यान देना होगा। पीएम मोदी ने राज्यों से वैक्सीन वितरण पर प्लान देने की बात कही है। देश में एक बार फिर कोरोना बढ़ सकता है। हमें पूरी तरह सतर्क रहना होगा। कुछ लोग वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रहे है। मैने इन्हें राजनीति करने से रोक नहीं सकता। कोरोना पॉजिटिविटी 5 प्रतिशत के अंदर लाना होगा। सभी तक वैक्सीन पहुंचाना हमारा लक्ष्य। लोगों को बेहतर वैक्सीन ही मुहैया कराएंगे। वैक्सीन कब आएगी वैज्ञानिक तय करेंगे। अब लोग अपनी बीमारी दूसरों से छिपाने लगे हैं। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना से लड़ाई जारी है, अगर मुख्यमंत्रियों के पास कुछ और सुझाव हैं तो लिखित में उन्हें हमें दे दें। पीएम मोदी ने कहा कि देश में टेस्टिंग का नेटवर्क काम कर रहा है, देश में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का काम चल रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पास अब पर्याप्त आंकड़ा है, ऐसे में तैयारी पूरी करनी होगी। शुरुआत में कोरोना के प्रति लोगों में खौफ था, तब लोग डर में आत्महत्या भी कर रहे थे। उसके बाद लोगों में एकदूसरे के प्रति संदेह हो रहा था। पीएम ने कहा कि अब लोग कोरोना को लेकर गंभीर होने लगे हैं, लेकिन कुछ हदतक लोगों को लगने लगा है कि ये वायरस कमजोर हो गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने पहले ही नारा दिया था कि जबतक नहीं दवाई, तबतक नहीं ढिलाई।  

अन्य खबरे