Breaking News

पीएम मोदी ने रोश हशाना की शुभकामनाएं दी

07 Sep, 2021 981

संवाददाता/in24 न्यूज़।
यहूदियों के नव वर्ष रोश हशाना के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेत, इजराइल के मित्रवत लोगाें और दुनिया भर में यहूदी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट संदेश में कहा है कि रोश हशाना के मौके पर प्रधानमंत्री नफाली बेनेत, इजराइल के मित्रवत लोगाें और रोश हशाना मनाने वाले दुनिया भर के यहूदी जनों को हार्दिक शुभकामनाएं। रोश हशाना यहूदी समुदाय के लिए बेहद पावन और महत्वपूर्ण दिन है इस दिन से यहूदी नव वर्ष की शुरुआत होती है। बता दें कि यहूदियों के लिए आज का दिन विशेष होता है।

अन्य खबरे