Breaking News

पूरी दुनिया आज योग की आवश्यकता महसूस कर रही है : पीएम मोदी

21 Jun, 2020 749
संवाददाता/in 24 न्यूज़.  

योग दिवस के अवसर पर आज लोगों ने घरों से बाहर निकलकर योग किया तो कई लोगों ने घर में रहकर ही योग किया. बता दें कि आज पूरी दुनिया छठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को योग के महत्व और जीवन में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया. रविवार को योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया योग की आवश्यकता को महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि, अगर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो ये हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग की मदद से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबोलिज्म को मजबूत कर सकते हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग पूरे विश्व को मजबूती प्रदान करता है. ये एकता के लिए एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है और ये मानवता के बंधनों को गहरा करता है. मोदी ने कहा कि योग जाति, रंग, लिंग, विश्वास और वंश से परे है. जो विश्व कल्याण की बात करता है. अपना संबोधन शुरु करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन एकजुटता और सार्व भौमिक भाईचारे का दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि इस बार यह दिन फैमिली बॉन्डिंग को बढ़ाने का दिन है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेहत के लिए योग को करना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है. हमारी फैमिली बॉन्डिंग को भी बढ़ाने का दिन है. गौरतलब है कि इस बार योग दिवस के मौके पर कोरोना वायरस के संकट के चलते बिना लोगों के बड़े जमावड़े के डिजिटल मीडिया मंचों से ही योग किया गया. इस साल की योग दिवस की थीम घर पर योग और परिवार के साथ योग रखा गया है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि रेस्पिरेट्री सिस्टम पर हमला करता है. हमारे रेस्पिरेट्री सिस्टम को मजबूत करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानी कि सांस लेने वाले व्यायामों से. पीएम ने कहा कि कोरोना काल में सेहत के लिए योग करें. इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि योग दिवस एकजुटता का दिन है. जो हमें साथ लाता वही तो योग है इस बार योग दिवस की 'थीम योग एट होम है', हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुड़ते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी फैमिली बॉन्डिंग को भी बढ़ाने का दिन है.

अन्य खबरे