Breaking News

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से मुंबईकर खफा

16 May, 2018 1902
संवाददाता/in24 न्यूज़  
 
ऑइल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की जानकारी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 32 पैसे प्रति लीटर, कोलकाता में 33 पैसे प्रति लीटर, मुंबई में 31 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 34 पैसे प्रति लीटर बीते दो दिनों में बढ़ी है।
 
दिल्ली में डीजल की कीमत 43 पैसे प्रति लीटर, कोलकाता में 27 पैसे प्रति लीटर और मुंबई और चेन्नई में 46 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी से ऐसा लगता है कि पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे आसमान छू रहे हैं, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑइल (कच्चा तेल) साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर पर है वहीं, भारतीय रुपया 15 महीने के निचले स्तर पर है। 
 
बताया जा रहा है कि रुपए में गिरावट के बावजूद कंपिनयों ने 19 दिनों तक पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, इसलिए हो सकता है कि अब नुकसान की भरपाई करने के लिए लगातार कीमत बढ़ाई जाए। ऐसे में आम मुंबईकर का कहना है, कि अगर इसी तरह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहे तो आम आदमी की जेब में आग लग जाएगी। 

अन्य खबरे