Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त त्रिपुरा में जारी करेंगे पीएम मोदी

14 Nov, 2021 720

संवाददाता/in24 न्यूज़.
त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कल अपराह्न एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पहली किस्त का वितरण करेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक़ इस अवसर पर 700 करोड़ रुपए से अधिक सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों समय-समय पर इसका लाभ मिलता रहा है।

अन्य खबरे