Breaking News

बिहार के विद्यार्थी फहराएंगे माउंट यूनाम पर तिरंगा

11 Aug, 2021 811

संवाददाता/in24 न्यूज़।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बिहार के रहनेवाले तीन विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनाम पर तिरंगा फहराएंगे। सामान्य परिवार से तालुकात रखने के बाद भी दृढ़ संकल्प के कारण रितिक को हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनाम पर तिरंगा फहराने के लिए चयनित किया गया है। हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में रितिक 6110 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनाम पर 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराकर अपने देश और जिले का नाम रौशन करेंगे। बिहार प्रदेश से रितिक के साथ और तीन बच्चों का चयन किया गया है, जिसमें जमुई की निशु सिंह, राजगीर के गोपाल और बिहारशरीफ की प्रिया रानी शामिल है। हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन सैनी और नूर मोहम्मद ने कहा कि इन बच्चों के द्वारा 15 अगस्त को माउंट यूनाम पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह देश के लिए गर्व की बात होगी। वहीं इन बच्चों के चयन होने पर इनके परिवार के साथ ही राज्य में भी खुशी का माहौल है। यह बिहार के लिए गौरव की बात है।

अन्य खबरे