Breaking News

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आईईडी बरामद किया

12 Jun, 2023 854

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के हंदवाड़ा (Handwara) में एक गांव से  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने  शक्तिशाली विस्फोटक (IED) बरामद किया। यह जानकारी  अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के मार्ग सुचारू करने वाले दल (ROP) ने हंदवाड़ा-नौगांव राजमार्ग पर एक पुलिया के पास भट्टपुरा गांव से आज तड़के शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) बरामद किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के सतर्क जवानों ने समय रहते विस्फोटक बरामद कर एक बड़ी आतंकवादी घटना विफल कर दिया है। आईईडी को बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने लिए लाया गया था। मगर बीएसएफ की मुस्तैदी से शक्तिशाली विस्फोटक बरामद कर लिया गया।

अन्य खबरे