बीजेपी शासित राज्यों में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है : पीएफआई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद में अब कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) भी खुलकर सामने आ गया है. पीएफआई ने ज्ञानवापी मस्जिद पर किसी भी कार्रवाई का विरोध करने का ऐलान कर दिया है. पीएफआई ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि अदालत को काशी-मथुरा पर याचिका मंजूर नहीं करनी चाहिए. प्रतिबंधित संगठन सिमी के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन पीएफआई ने ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाने के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को भी निराशाजनक बताते हुए कहा है कि कोर्ट 1991 के वर्शिप एक्ट का ध्यान रखते हुए याचिका स्वीकार न करे. पीएफआई ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार के साथ ही असम पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है. पीएफआई ने कहा है कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है, वहां मुसलमान निशाने पर हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में सियासी घमासान मच सकता है।