भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने बधाई दी
01 Feb, 2024
973
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
आज भारतीय तटरक्षक बल को उसके 48वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी और समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा पर्यावरण की देखभाल के प्रति उसके समर्पण की सराहना की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मैं तटरक्षक बल के सभी कर्मियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण की देखभाल के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय है। भारत उनकी सतर्कता और सेवा के लिए उन्हें सलाम करता है। गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक समुद्री कानून प्रवर्तन का जिम्मा संभालता है। साथ ही बदलते समय के साथ भारतीय तटरक्षक बल का हैउसका भी बढ़ा है।