Breaking News

भारतीय सेना ने पीओके में दस आर्मी पोस्ट और दो लांचिंग पैड किया ध्वस्त

12 Jun, 2020 857
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पाकिस्तान को एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों ने ज़ोरदार झटका दिया है. भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से लगातार सीमापार से हो रही फायरिंग और गोलाबारी के जवाब में गुरुवार देर शाम की भारतीय सेना ने यह कदम उठाया। जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तानी सेना की करीब दस चौकियां तबाह होने, दो लांचिंग पैड नष्ट होने के साथ ही 15-20 की संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों के हताहत होने की खबर है। देर रात तक दोनों ओर से फायरिंग की आवाज़ आती रही. पाकिस्तान पिछले 48 घंटे से जम्मू संभाग की नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के किनारे बसे गांवों और आगे की चौकियों पर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान ने गुरुवार को राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के करीब बसे मंजाकोट और तारकुंडी सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहाशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की और मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलाबारी में भारतीय सेना का जवान हरचरण सिंह शहीद हो गया। इसके अलावा रजौरी के नौशेरा में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। नियंत्रण रेखा के पार से लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बदले में भारतीय सेना ने गुरुवार देर शाम सटीक और प्रभावी गोलीबारी की और पीओके में नीलम घाटी के शारदा इलाके में 2 आतंकवादी लॉन्च पैड्स को निशाना बनाकर पिन पॉइंट सटीकता के साथ लक्ष्य प्राप्त किया गया। भारतीय सेना ने पीओके के कहवलियन, नाली, और सम्हानी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सेना की इस जबाबी कार्रवाई में 15-20 की संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए हैं जबकि एक हेलीकॉप्टर के भी तबाह होने की खबर है।

अन्य खबरे