Breaking News

भारत को कोरोना से लड़ने के लिएवर्ल्ड बैंक देगा एक अरब डॉलर

15 May, 2020 795

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस ने दुनिया के अनेक देशों में तबाही मचाई है. भारत पर भी इसका जबरदस्त असर पड़ा है. कोरोना संकट के दौर में भारत और अच्छी तरह इससे लड़ सके इसके लिए वर्ल्ड बैंक ने घोषणा की है कि एक अरब डॉलर के ज़रिये आर्थिक मदद दी जाएगी. विश्व बैंक ने गरीब, कमजोर परिवारों को सामाजिक सहायता देने के भारत के प्रयासों में मदद के लिए एक अरब डॉलर (करीब 7600 करोड़ रुपये) की सहायता को मंजूरी दी है। यह विश्व बैंक द्वारा दी जाने वालीसबसे बड़ी सहायता में से एक है। इसके साथ ही विश्व बैंक ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत को अब तक कुल दो अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। पिछले महीने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की मदद के लिए एक अरब अमरीकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की गई थी। भारत में वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर जुनैद अहमद ने मीडिया के साथ एक वेबिनार में कहा कि कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए दुनिया भर में सरकारों को अभूतपूर्व तरीके से लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को लागू करना पड़ा है। हालांकि, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए इन उपायों से अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई है और खासतौर से अनौपचारिक क्षेत्र में नौकरियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत इसका अपवाद नहीं है। एक अरब डॉलर की इस सहायता में 55 करोड़ डॉलर का वित्त पोषण विश्व बैंक की रियायती ऋण शाखा अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) के द्वारा किया जाएगा, जबकि 20 करोड़ डॉलर ऋण के रूप में अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (आईबीआरडी) द्वारा दिए जाएंगे। शेष 25 करोड़ रुपये 30 जून 2020 के बाद दिए जाएंगे।विश्व बैंक से पहले ब्रिक्स बैंक ने कोविड-19 से लड़ने के लिए भारत को एक अरब डॉलर का कर्ज दिया था। ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता ऋण राशि दी है, जिसका इस्तेमाल इस महामारी से होने वाले मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए किया जाएगा।

अन्य खबरे