भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 6412 लोग, 199 की मौत
10 Apr, 2020
868
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
देश भर में दिन ब दिन कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. अबतक इस जानलेवा महामारी की चपेट में आने से जहां 6412 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 199 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.बता दें कि देश में अब तक 6412 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 5703 एक्टिव केस हैं। वहीं, 199 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इस वायरस से संक्रमित हुए 503 लोग ठीक भी हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। बताया कि 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 3 की गुजरात में, 2 की जम्मू कश्मीर में और पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक महाराष्ट्र में 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई। पंजाब तथा तमिलनाडु में 8-8 लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में 7 लोगों ने जान गंवाई।