एक करोड़ कैश रुपए के साथ फुटपाथ पर एक गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़।
अगर किसी के पास भारी मात्रा में कैश है और उसके पास सही जवाब नहीं हो तो उसका फंसना तय है। एक ऐसा ही मामला कोलकाता में देखने की मिला है। बता दें कि एसटीएफ (STF) ने एक शख्स को फुटपाथ पर एक करोड़ रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपी शख्स को शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके से पकड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपी शख्स इतने पैसे कहां से आए, किसके हैं आदि सवालों का जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आईटी विभाग को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी का नाम प्रीतम पाल बताया जा रहा है जो 27 साल का है। जानकारी के मुताबिक़ एसटीएफ ने इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना सोमवार की है। पार्क स्ट्रीट के फुटपाथ के सामने प्रीतम पाल को रोका गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक करोड़ नकद बरामद हुए, जिसमें कुछ नोट 500 रुपये के थे जबकि बाकी के नोट 2000 रुपये के थे। इतनी बड़ी तादाद में कैश मिलने के मिलने के बाद एसटीएफ के लोग भी हैरान रह गए। आगे की कार्रवाई के लिए उसे पार्क स्ट्रीट थाने ले जाया गया, जहां मुकदमा दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू है।