Breaking News

जोधपुर कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान

27 Sep, 2019 1121
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड के दबंग खान को आज कला हिरन मामले में जोधपुर जाना था मगर वे पेशी के लिए नहीं पहुंचे. गौरतलब है कि जोधपुर जिला एवं सत्र कोर्ट ने दो दशक पहले राजस्थान के एक गांव में दो काले हिरणों का कथित अवैध शिकार करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शुक्रवार को पेश होने का निर्देश दिया गया था लेकिन सलमान खान कोर्ट नहीं आए. सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में जाने से पहले कहा कि सलमान खान कोर्ट नहीं आएंगे. अब इस मामले की अगली सुनवाई जोधपुर कोर्ट में 19 दिसंबर को होगी. बता दें कोर्ट ने अभिनेता के वकील को कथित रूप से शुक्रवार को कोर्ट में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा था. काले हिरण का शिकार मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार को पांच साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में वे जमानत पर चल रहे हैं.

अन्य खबरे