Breaking News

भारत में कोरोना वायरस से 30 प्रभावित, चीन में मरनेवालों की संख्या तीन हज़ार के पार

06 Mar, 2020 938

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज दुनिया का हर देश कोरोना वायरस से ख़ौफ़ज़दा है. चीन से निकलकर अब कोरोना लगभग हर देश में पहुंच चुका है. भारत में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि चीन में मरनेवालों की संख्या 3042 हो गई है. नया केस गाजियाबाद में मिला है, जहां ईरान से लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. भारत में पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 14 भारतीय नागरिक हैं. जबकि 16 विदेशी हैं. वहीं दूसरी ओर चीन में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. यहां गुरुवार को कोरोना पीड़ित 30 अन्य लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही ये चीन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,042 हो गया है. वहीं 16 और कोरोना केस पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना वायरस के चलते भारत में सख्ती बरती जा रही है. देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर 6550 विमानों के कुल 6,49,452 यात्रियों की जांच की जा चुकी है. वहीं 29,607 व्‍यक्तियों को आईडीएसपी कम्‍यूनिटी सर्विलांस में रखा गया है और इनके संपर्क में आने वाले व्‍यक्तियों की निगरानी की जा रही है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार भी मुस्तैद नजर आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों का जायजा लेने खुद देर रात इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे. कोरोना वायरस के गंभीर खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है. साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का दिशा-निर्देश जारी किया है.

अन्य खबरे