Breaking News

भारत में कोरोना वायरस के मामले 67 हज़ार के पार

11 May, 2020 830

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जानलेवा और खतरनाक कोरोना वायरस के नए मामले भारत में पिछले 24 घंटों में 4,213 सामने आए हैं जबकि 97 लोगों की मौत हुई है. इन नए मामलों के बाद भारत में कुल कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 67,000 के पार चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 67,152 मामले हैं, इसमें 44,029 सक्रिय मामले, 20917 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट मामले हैं. कुल मौतों का आंकड़ा 2,206 है. राज्यवार मामलों को देखें तो महाराष्ट्र (22,171 मामले), गुजरात (8194), तमिलनाडु (7204) और दिल्ली (6923) के साथ सबसे खराब राज्यों में से हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पिछले हफ्ते कहा था कि देश में दैनिक कोविड-19 टेस्ट करने की क्षमता 95,000 तक बढ़ गई है. केंद्र सरकार गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित 10 राज्यों में केंद्रीय टीमों को भेज रही है. पिछले दिसंबर में चीन से शुरू हुआ वायरस दुनियाभर में 41 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित चुका है. 2.82 लाख से ज्यादा जान गंवा चुके हैं. 13.3 लाख मामलों और 79,000 से अधिक मौतों के साथ, अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है. ब्रिटेन में लगभग 32,000 मौतें और 2.2 मामले सामने आये हैं. स्पेन में 2.24 लाख मामले 26,621 मौतें हुई हैं.

अन्य खबरे