Breaking News

भारत में पीएम-केयर्स फंड के पैसे से बन रही है कोरोना वायरस की वैक्सीन

15 May, 2020 792

 

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत सरकार हर संभव कदम उठा रही है. अब तो इसने कोरोना वायरस की वैक्सीन की भी तयारी की है जिसमें पीएम-केयर फंड के पैसे लग रहे हैं. सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने के लिए पीएम-केयर्स फंड से 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसार देश में शैक्षणिक संस्थानों, इंडस्ट्री और स्टार्ट-अप्स द्वारा लगभग 25 कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास पर काम किया जा रहा है. कहा गया है कि फंड आबंटन उपयोग प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन की देखरेख में किया जाएगा. एक रिपोर्ट के अवसर जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेणु स्वरूप ने कहा कि पीएम-केयर्स फंड से 100 करोड़ रुपये का आवंटन कल ही घोषित किया गया है. हम अगले कुछ दिनों के भीतर इसके उपयोग करने के बारे में कदम उठाएंगे लेकिन निश्चित रूप से यह समर्थन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन बनाने के लिए है. गौरतलब है कि दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोना वायरस की जल्द से जल्द वैक्सीन बनाने के प्रयास कर रहे हैं क्योंकि वायरस से होने वाली मौतें दुनियाभर में बढ़ती जा रही हैं. उन्होंने बताया कि लगभग 10 वैक्सीन परियोजनाओं का समर्थन किया जा रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ये सभी परियोजनाएं पीएम-केयर्स के पैसे के लिए भी योग्य होंगी. ये परियोजनाएं पहले से ही बीआइआरएसी से समर्थन प्राप्त कर रही हैं, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह फंडिंग उनमें से किसी के पास जाएगी या नहीं. इनमें से ज्यादातर की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी है. 10 कैंडिडेट के अलावा विभिन्न अनुसंधान समूहों से लगभग अन्य 15 इसमें शामिल हैं. ये वैक्सीन डेवलमपेंट विभिन्न चरणों में हैं और वर्तमान में समिति द्वारा इनका मूल्यांकन किया जा रहा है. इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम केयर्स फंड से 3100 करोड़ रुपये के आवंटन का निर्णय लिया गया था. कहा गया था कि इनमें से 2000 करोड़ रुपये की धनराशि 50 हजार वेंटिलेटर की खरीद के लिए रखी जा रही है. जबकि प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 करोड़ रुपये के इस्तेमाल की बात कही गई थी.

अन्य खबरे