भारत से बातचीत के बाद पीछे हटा चीन
संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारत आज इस मजबूत स्थिति में है कि भारी तनाव के बाद भी चीन को पीची हटना पड़ा. बातचीत के बावजूद लद्दाख में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरकार अपने सबसे बड़े कूटनीतिक हथियार का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री की यह कोशिश रंग भी लाई और चीन को झुकना पड़ा। रविवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत के बाद चीनी सैनिक एलएसी से पीछे हट गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक व्यक्ति का दिमाग बताया जा रहा है, जिसने दो घंटे बातचीत के जरिए चीन को झुकने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लद्दाख दौरे पर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करीब 30 मिनट की मुलाकात की। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने चीन के खिलाफ मोर्चे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लगा दिया। पिछले दिनों घटे पूरे घटनाक्रम के दौरान अजीत डोभाल सामने नहीं आए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रविवार को चीनी समकक्ष वांग यी के साथ करीब दो घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत के बाद चीन के पास पीछे हटने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। बातचीत में गलवान घाटी में तनाव कम करने पर सहमति बनी। ऐसे में समझा जा सकता है कि चीन पर भारत ने किस कदर दवाब बनाया होगा.