Breaking News

भूकंप से कांपी उत्तर भारत की धरती

22 Mar, 2023 615

संजय मिश्रा/in24न्यूज 

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मंगलवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान का हिंदकुश बताया जा रहा है. रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जब भूकंप आया तो दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए. हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी इसके झटके महसूस किए गए. फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. उत्तरकाशी और चमोली ​सहित उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है. लेकिन देश में लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों ने देशवासियों के जेहन में खौफ पैदा कर दिया है. 

अन्य खबरे